अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू हुई प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज टोटाम सल्ट  में  सोमवार  से हाईस्कूल-इंटर की प्री बोर्ड और अन्य कक्षाओं की वार्षिक  परीक्षा शुरू हों गयीं है।वहीं राजकीय इंटर  कॉलेज  टोटाम के प्रघानाचार्य  दिनेश चन्द्र फुलेरिया ने बताया कि 21 फरवरी  सोमवार  से हाईस्कूल-इंटर की प्री बोर्ड और अन्य कक्षाओं की वार्षिक  परीक्षा शुरू हों गयीं है।

जिसमें परीक्षा को दो पाली में आयोजित करायी जा रही हैं।प्रथम पाली में 6वी7वी ,8वी 9वी ,11वी कक्षा वर्षिक परीक्षा और 10 वी कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा , द्वितीय पाली में 11 वी कक्षा वर्षिक परीक्षा, 12 वी  प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही हैं है। वही कोरोना महामारी को लेकर स्कूलों को सेनिटाईज किया गया । वही छात्र-छात्राएं  को हैड सेनिटाईज करके ही स्कूल मे प्रवेंश दिया। कोरोना ने पिछले दो सालों में शिक्षण व्यवस्था को भी पटरी से उतार दिया।

अधिकतर समय छात्र-छात्राओं ने आनलाइन माध्यम से ही शिक्षा प्राप्त की। इस वर्ष भी साल के पहले माह से ही कोरोना की दस्तक ने समस्याएं बढ़ा दी। हालांकि अधिकतर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहे। अन्य स्कूलों में भी कोरोना के चलते भौतिक कक्षाओं का संचालन कई दिनों तक बंद रहा। जिससे की छात्र-छात्राएं सिर्फ आनलाइन शिक्षण में ही बंधे रहे। कोरोना और चुनाव निपटने के बाद अब परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है।