

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रूड़की

भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाभरी ग्राम में पेयजल विभाग के द्वारा ग्रामीणों के लिए पानी की टंकी बनवाई गई थी लेकिन तसवीरों में आप साफ तौर पर देख सकते है कि आज इस टंकी के क्या हालात है और यह टंकी संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। आपको बता दें कि जिस जगह यह टंकी लगी हुई है उसके बिल्कुल बराबर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित है |


जहाँ नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं साथ ही साथ आसपास कई घर भी मौजूद हैं, जिनमें डर के साए में ग्रामीण रह रहे हैं, और मासूम बच्चे भी डर के साये में पढ़ाई कर रहे हैं| क्योंकि तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहे है, कि इतनी बड़ी पानी की टंकी किस तरह खड़ी है और जर्जर हालात में खड़ी यह टंकी कभी भी गिर सकती है, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि उनकी नियुक्ति 2015 से है और यह टंकी उससे पहले से ही बन्द है, उपयोग में नही लाई जा रही है, इस टंकी के हालात बहुत ही जर्जर हैं। साथ ही कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है जिससे बच्चे भी डर के साये में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं |

इसलिए इस टंकी की या तो मरम्मत कराकर इसे चालू कराया जाए या इसे गिरा दिया जाना आवश्यक है| जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके। वहीं ग्रामीणों का भी कहना है कि पिछले कई सालों से इस टंकी के हालात बहुत खराब हैं लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी इसकी सुध लेने कोई नही पहुँचा है। अगर यह टंकी गिर जाती है, तो बहुत बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता है। वहीं बुजुर्ग ग्रामीणों का भी कहना है कि इस टंकी को लगे हुए तीस साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आजतक यह इस्तेमाल में नही आई है और कभी इस टंकी से पानी नही मिला है| सभी डर के साये में जीने को मजबूर हैं। वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि हमारी यह खबर चलने के बाद सम्बंधित अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं या ग्रामवासी ऐसे ही दहशत के साए में जीने को मजबूर रहेंगे।



