

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

जहां पुलिस और आबकारी विभाग अवैध रूप से शराब की बिक्र पर पाबंदी लगाने का दावा करते दिखाई देते है लेकिन इस फोटों में दोनों ही विभागों के पोल खुलती दिखाई देती है| हल्द्वानी शहर के अंदर विभाग के अनुसार 10:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक शराब की दुकानें खोलने का आदेश है,


लेकिन हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित तमाम दुकानें सुबह 8:00 बजे से ही खोल दी जाती हैं और अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है, जो की पूरी तरह से अवैध है | 8:00 बजे स्कूटी से अवैध रूप से शराब की तस्करी होती है जबकि पुलिस का दावा है कि हल्द्वानी शहर में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह से सख्त है|

बावजूद इसके कुछ दुकानदार बिना किसी डर के अवैध रूप से शराब को निकाल रहें है| लोग सुबह से शराब की दुकान के अंदर से शराब की पेटियां लेकर आ – जा रहें है क्या इसकी किसी को खबर नहीं है, जबकि प्रशासन पूरा दावा करती है कि हल्द्वानी शहर के अंदर अवैध रूप से शराब नहीं बेची जाती है|



