

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

लक्ष्मी स्टोन क्रेशर के खिलाफ वाहन स्वामियों में आज गुस्सा फुट पड़ा। वहान स्वामियों ने कहां आये दिन नदी से निकाले बोल्डर, आर बी एम, रेत आदि की खरीद में लगातार कीमत में कमी को बताया। वाहन स्वामियों में लगातार लक्ष्मी स्टोन क्रेशर द्वारा कीमत में कमी करने का आरोप है |


उन्होंने कहा की साल में उनके वाहन केवल 5 महीने ही चलते हैं जब नधौर के पट्टो पर काम चलता है बाकी 7 माह उनके वाहन घरों में खड़े रहते हैं । साथ ही उन्होंने कहा की सीज़न में स्टोन क्रेशर द्वारा लगातार कीमत घटाकर उनसे खरीद की जा रही है । वाहनस्वामियों ने लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर यह भी आरोप लगाया की टनकपुर से 180 कुंटल क्षमता वाले ट्रक में ओवरलोड 400-500 कुंटल माल बिना रवल्टी बिना किसी कागज़ के लक्ष्मी स्टोन क्रेशर को दे रही है|

जिसके कारण स्टोन क्रेशर हमारे माल का रेट आये दिन कम करता है । ऐसे में माल का सही मूल्य न मिल पाने के कारण वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रेशर की मनमानी पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी और कहा की अगर उनके माल का सही रेट नहीं दिया गया तो वह अपने परिवार सहित धरने पर बैठ जायेंगे।



