

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश कुमार

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार में आर के स्टार एवं नवरंग ग्रुप द्वारा नई पड़ोसन फिल्म की लॉन्चिंग की गई जिसमें हरिद्वार की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस फिल्म का निर्माण कार्य किया गया| नवरंग के चैयरमेन अजय चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी कई समाज और देश हित में संदेश देने वाली फिल्मों को लॉन्च किया गया है|


जिससे समाज में एक सही मैसेजेस भी पहुंचता है नवरंग ग्रुप द्वारा हमने एक हास्य फिल्म का निर्माण किया है, और इसमें हरिद्वार की प्रतिभाओं को मौका दिया है| इससे पहले हमारी साथ करने वाले कई कलाकार बॉलीवुड सहित बड़े मंचो पर कार्य कर रहे हैं|

फिल्म के डायरेक्टर राहुल सैनी ने बताया कि यह एक हास्य फिल्म है| कोविड-19 के दौरान लोग घरों में कैद होकर रह गए थे| इसी उद्देश्य साथ रखते हुए हास्य फिल्म बनाई है, जिससे कि लोग मनोरंजन के साथ-साथ हंसी की ठिठोली लगाकर अपना मानसिक संतुलन ठीक कर सके|



