

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – वेद प्रकाश यादव

स्थान- किच्छा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के द्वारा 11फरवरी को किच्छा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करतें हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा कोतवाली पहुंच कर एसएसआई शंकर सिंह रावत से भेंट कर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ तहरीर सौंपी।


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय द्वारा दी गई तहरीर में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के द्वारा 11 फरवरी को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान मे आयोजित जनसभा के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हमारे नेता राहुल गांधी का नाम लेकर द्वेष पूर्ण भावना से ग्रसित होकर “आप कौन से पिता के बेटे हैं हमने कभी प्रूफ मांगा का संबोधन किया गया।

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा द्वारा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं हमारे नेता राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी कर लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस से अपील करते हुए उचित धाराओं में कठोर से कठोर कार्रवाई करने की अपील की।



