

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान होना हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज़ कर दिया हैं। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक भी अपनी पार्टियों के गुड वर्क गिनाकर अपने प्रत्याशी को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर .पी .सिंह हल्द्वानी पहुँचे।


जहाँ रामपुर रोड़ स्थित एक निजी रैस्टोरेन्ट में उन्होंने सिखों के लिए पीएम मोदी द्वारा किये गए कार्यों को बताया। उनकी माने तो पीएम मोदी देश के साथ ही विदेशों में रह रहे सिखों का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। आर .पी .सिंह अपने इस दौरे के माध्यम से सिख वोटर्स को भाजपा की ओर करने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय से खासा लगाव होने के चलते उन्होंने कई बड़े फैसले सिख समुदाय के पक्ष में लिये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड में सिखों के धाम हिम कुंड साहेब में रोप वे लगाने का खाका तैयार हो चुका हैं, जल्द ही इस दिशा में कार्य भी शुरू हो। आर पी सिंह ने साफ किया कि भाजपा केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पांचों विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।



