

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – भगवानपुर

2022 चुनाव इस समय अंतिम चरण में पहुंच चुका है । प्रचार के लिए अब एक दिन और बाकी रह गया है जिसको लेकर सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक उनके प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। भगवानपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रेम सिंह के समर्थन में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रोड शो कर उनके लिए वोट मांगे।


उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश में कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि यदि आप कांग्रेस को वोट दोगे तो वो भाजपा की सरकार बनवाने का काम करेंगे। क्योंकि इनके विधायक टूटकर भाजपा में चले जाते है। और यदि भाजपा को वोट दोगे तो भाजपा वाले आपको बेरोजगार बना कर घर बैठाने का काम करेंगे।

अब आप लोगों को खुद देखना होगा कि वोट किसे करना है। सिर्फ और सिर्फ एक ही पार्टी है जो उत्तराखण्ड में विकास कर सकती है और वो है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखण्ड में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार देने का काम करेंगे।



