

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

चुनावी समर के बीच आज आम आदमी पार्टी के गंगोत्री विधान सभा से प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आप का घोषणा पत्र जारी किया |

साथ ही उन्होने एक शपथ पत्र भी जारी कर जनता से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की | कर्नल कोठियाल ने बताया कि उत्तरकाशी शहर की सबसे बडी समस्या कूडा निस्तारण की है और वह इस समस्या से लोगों को राहत पहुँचाने के लिए एक विजन लेकर आये हैं |


साथ ही उन्होने गंगोत्री विधानसभा के हर मण्डल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हर मण्डल के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किये |


इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि विपक्ष उनकी नकल कर रहा है जिसके कारण वह दिल्ली सरकार की योजनाओं को अपने मेनिफेस्टो में लिख रहें हैं ।



