

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने लगा है। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिये है। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी समर में मौजूद है।


इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के पक्ष में हुंकार भरते हुए, जनता से वोट देने की अपील की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने जसपुर विधानसभा की प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के पक्ष में नगर के घास मंडी चौक में एक जनसभा को संबोधित किया|

उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता इस बार बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है वही उन्होंने भाजपा ओर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनकी पार्टी से ही नाराज है। और आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की।



