हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी ने सुभाष नगर में किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला अपने प्रचार प्रसार में सुभाष नगर पहुंचे | जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया | वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि वह कांग्रेस के समय में नगर निगम में पार्षद रहे | अब कांग्रेस के सभी पार्षद भाजपा में आ चुके हैं | क्योंकि उनका साफ तौर पर कहना था कि भाजपा एक संगठित पार्टी है |

कांग्रेस के अंदर हमारा कोई भी विकास नहीं हो पाया | वहीं घोषणा पत्र में 500 रूपए सिलेंडर लेने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सिलेंडर पर चुनाव कर रही है क्योंकि हल्द्वानी शहर के अंदर पाइप लाइन भी चुकी हैं | अब खाली सिलेंडर कांग्रेस को ही लेना है, उन्हें इतना भी नहीं पता कि अब ₹500 में सिलेंडर नहीं पाइपलाइन के द्वारा गैस हल्द्वानी शहर में पहुंचाई जाएगी |

वहीं हल्द्वानी शहर का विकास प्रधानमंत्री पहले ही कर चुके हैं | बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने हल्द्वानी शहर के विकास के लिए दो हजार करोड़ रूपए दे चुके हैं | वहीं उन्होंने बताया नगर निगम में मेयर रहते हुए हल्द्वानी शहर में काफी विकास हुआ | जनता ने मेरे विकास और नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए आज सभी लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं |