कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे नैनीताल, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला पहुंचे | जहाँ ऊन्होने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या के प्रचार व प्रसार किया । रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा यदि मंहगाई व बेरोजगारी से निजात पाना है। तो भाजपा को हराना होगा और कांग्रेस को लाना है।

उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा बेरोजगारों के साथ  खिलवाड़ किया गया है। आज भी बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है। सुरजेवाला ने कहा अभी हाल में कुछ राज्यों में हुए उप चुनाव में जब भाजपा बुरी तरह हारी तो उसे डीजल,पेट्रोल,गैस के दाम कुछ कम करने पड़े ।

यदि अब भाजपा जीतती है तो यह महंगाई फिर बढ़ जाएगी । उन्होंने मातृशक्ति का भी आह्वान किया मंहगाई की मार सबसे पहले माँ, बहिनों में पड़ती है। उन्होंने धामी सरकार व मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करते हुए कहा अब भाजपा के दिन फिर गये हैं।

कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनायेगी। अधिक से अधिक चुनाव में मेहनत करें। मतदाताओं को भी कांग्रेस के लिये मतदान करने के लिए कहे। प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,नवीन पंत, समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।