

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी हैं | कड़ाके की ठंड और लगातार बारिश के बीच भी वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहें हैं | साथ ही वह जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिसके चलते जनता का उमड़ता भारी जनसैलाब इस बार खटीमा विधानसभा सीट पर भुवन कापड़ी का परचम लहराने का संकेत दे रहा है। इसी क्रम में आज विधानसभा खटीमा के ग्राम सभा बरी अंजनिया और टेढाघाट सहित विभिन्न गांवों में भुवन कापड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया तथा नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों पर जमकर करारा प्रहार किया।


उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की बदहाल स्थिति तथा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से आम जनता बिल्कुल त्रस्त और परेशान हो चुकी है और आम जनता भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए इस बार परिवर्तन के मूड में 14 फरवरी का इंतजार कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से त्वरित रूप से कार्य किया जाएगा। कापड़ी ने जनता से अपील की कि भाजपा सरकार ने दिए जा रहे लालच, झांसे, झूठे वादे और दबाव में आकर वोट ना करें।



