गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों का किया भ्रमण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक नोटियाल     

स्थान – उत्तरकाशी                       

जैसे- जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे वैसे प्रत्याशियों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है| इसी कड़ी में गंगोत्री विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान ने गंगोत्री विधानसभा के सुदूरवर्ती क्षेत्र भट्टवाडी के दूरस्थ गाँवों का भ्रमण किया कड़ाके की ठंड एवं बर्फबारी के बीच सुरेश चौहान ने भट्टवाडी क्षेत्र के विभिन्न गाँवो का भ्रमण किया |

इसी बीच हिन्दू वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हे अपना समर्थन दिया ओर चुनाव में साथ देने का वादा किया |

इस मौके पर सुरेश चौहान ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा के लोग इस बार नए चेहरे को सामने लाना चाहते हैं ओर इसी लिए उन्हे भारी जनमत मिल रहा है |