

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी चुनावी माहौल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्टार प्रचारक सचिन पायलट रूड़की, मंगलौर व झबरेड़ा विधानसभा पहुंचे। विधानसभा मंगलौर के ग्राम टिकोला कलां में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को जिताने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर उन्होंने विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर खेलमऊ में चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेसी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार जाती को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। उसके बाद वह विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम डेलना पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके बाद वह रूड़की के गणेशचौक पर पहुंचे जहां उन्होंने रूड़की से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा को जिताने की क्षेत्रवासियों से अपील की। मुझे गणेश चौक पर भारी संख्या में यशपाल राणा के समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।


इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे और हमने जितने भी वादे प्रदेश की जनता से किए हैं जैसे कि गैस का सिलेंडर 500 रुपये से कम होगा,महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा और बेरोजगारी मिटाई जाएगी उन सभी को कांग्रेस पूरा करेगी क्योंकि भाजपा ने उत्तराखंड को पीछे धकेला है और बार-बार मुख्यमंत्री बदलकर उन्होंने अपनी नाकामी को भी स्वीकार किया है और प्रदेश के अंदर भारी बहुमत के साथ कांग्रेस विजय होगी। इस दौरान ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला और आतिशबाजी व फूल मालाओं से कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया।



