आईआईटी रुड़की में हुआ पत्रकार वार्ता का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

आईआईटी रुड़की में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया | जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर ए.के चतुर्वेदी ने बताया कि आईआईटी रुड़की व एनआईएच रुड़की के द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय वाटर कॉन्क्लेव का आयोजन 2 से 4 मार्च तक किया जा रहा है | जिसमें जल के क्षेत्र में जागरूकता पर चर्चाएं की जाएंगी। इस वाटर कॉन्क्लेव में जल संसाधन से जुड़े हुए सभी विशेषज्ञ पहुंचेगे और जल संसाधन पर चर्चा की जाएगी। इस वाटर कॉन्क्लेव में भारत के अलावा बाहर के देशों से भी वैज्ञानिक जुड़ेंगे जो जल से जुड़े सभी मुद्दों पर सलाह मशवरा करके किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेगे।

उन्होंने बताया कि 2020 में प्रथम वाटर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था और उसके सफल आयोजन के बाद ये तय किया गया कि आईआईटी रुड़की व एनआईएच के द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक दो वर्ष बाद इस तरह के वाटर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वाटर कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर आज पत्रकार वार्ता की गयी है। साथ ही साथ इसमें तकरीबन 33 एक्सपर्ट्स विदेश से भी जुड़ने वाले हैं। साथ ही जल संसाधनों को लेकर इस कॉन्क्लेव में गहन मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी और किसी अहम निष्कर्ष को निकाला जाएगा।