काशीपुर में B.S.F. और P.S.C. व पुलिस ने मिलकर निकाला फ़्लैग मार्च

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं । जिसके चलते काशीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है | इसी कड़ी में काशीपुर में B S F और P S C व पुलिस ने मिलकर पूरे शहर में फ़्लैग मार्च निकाला |

जिससे लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया | पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क लगाकर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया | साथ ही फ़्लैग मार्च में जिले के कप्तान में बाजारों में घूम कर अराजक तत्व को सावधान करते हुए बाजार में फैली अव्यवस्था को सुधारने के साथ ही व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिए कि दुकानों में आरहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं व सभी को मास्क लगाने का निर्देश दें |

चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी सख्ती बरती जा रही है | आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं | जिससे कि चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न घट सके |