

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर-रोशन कोटनाला

स्थान- कोटद्वार

उत्तराखंड में 14 तारीख को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा के समर्थन में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री दिनेश मोहनिया कोटद्वार पहुंचे और उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब को देखकर लग रहा है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह जीत के नजदीक पहुंच चुकी हैं।

हालांकि यह 14 तारीख को होने वाले मतदान के बाद अन्य प्रत्याशियों को पता चल जाएगा को कोटद्वार की जनता ने अपना आशीर्वाद अरविंद वर्मा को देकर अरविंद केजरीवाल के हाथ मजबूत करने का काम किया है। जनता को संबोधित करते हुए दिनेश मोहनिया ने दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पूरी तरह देश को छला है और कोई भी ऐसा विकास कार्य देश में नहीं किया है जिससे देश की जनता अपने को गौरवान्वित महसूस कर सके।



