

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मुकेश कुमार

स्थान- लालकुआं

चुनाव की तारीख नजदीक आने से लालकुआं में चुनावी दंगल पूरे परवान पर नजर आ रहा है | लालकुआं की राजनीति में पवन चौहान की जोरदार एंट्री ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को बैकफुट पर लाकर रख दिया है।

पिछले 20 सालों से लालकुआं की गद्दी पर राज कर रहे भाजपा और कांग्रेस पार्टी को इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान से मिली कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा से पिछले चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हराने वाली भाजपा को इस बार लालकुआं में पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान से सामना करना पड़ रहा है |


दूसरी बात 20 सालों से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कद्दावर नेता माने जाने वाले हरीश रावत के सामने लालकुआं में पवन चौहान पहाड़ बनकर उनके सामने आ खड़े हुए हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी में पहले से ही बिखराव का दंश झेल रहे भाजपा प्रत्याशी को इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान के साथ-साथ कांग्रेस के चक्रव्यूहो को भेदना की कड़ी चुनौती होगी ।


लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा द्वारा बारी-बारी सत्ता में आने का इस बार सबसे बड़ा रोड़ा पवन चौहान बने हुए हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी और कांग्रेसी पूरे दमखम से जोर आजमाइश कर भाजपा के विजय रथ अभियान को रोकने के लिए पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

इधर पवन चौहान मतदाताओं को यह भी समझाने में सफल रहे है कि चुनाव जीतकर पांच साल तक गायब रहने वालों को जनता के सुख-दुख की कोई परवाह नहीं है बल्कि एकमात्र चुनाव जीतना ही उनका ध्येय है। यदि चुनाव तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अबकी बार पवन चौहान लालकुआं में भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास की नई इबारत लिखेंगे।


