जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, प्रदेश अध्यक्ष को बताया नशे का सौदागर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मुकेश कुमार

स्थान –  लालकुआं

जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे लगातार कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। उन्होंने क्षेत्र कि जनता से अपील करते हुए कहा कि लालकुआं के विकास और प्रदेश के विकास के लिए काग्रेंस को वोट दें।

इसके साथ ही भावना पांडे ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश का सबसे बड़ा नशे का सौदागर है। मदन कौशिक कि अलमारिया हमेशा नशे के जखीरे से भरी रहती हैं। उन्होंने लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के ऊपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी नव युवाओं को शराब कि पर्ची देकर शराब बांटने का काम रहा है,

जिससे युवा नशे कि लत में डूबते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अगर हरीश रावत चुनाव जीतते हैं, तो लालकुआं विधानसभा मॉडल विधानसभा के रूप में डेवलप होगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा ।