

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस से राज्य पर 60 हज़ार करोड़ के कर्ज का हिसाब देने की बात कही । वहीं उन्होने कहा आप उत्तराखंड को ईमानदार विकल्प देने के लिए तैयार है।


वहीं उन्होंने आप के चुनावी घोषणापत्र का एजेंडा भी पेश किया । उन्होंने कहा 21 साल के उत्तराखंड को भाजपा- कांग्रेस ने सिर्फ लूटा है। केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी, रोजगार देने, भ्रष्टाचार मिटाना, 5 हज़ार का बेरोजगारी भत्ता, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, सड़कों की गारंटी सुनिश्चित करना,

उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाना, रिटायर्ड सैनिकों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सरकारी नौकरी और शहीदों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने का केजरीवाल ने वादा किया है ।



