

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास के ऊँचाई वाले स्थानों में 3 व 4 फरवरी को एक से 2 फिट तक भयंकर बर्फवारी हुई। वहीं बर्फ के कारण अब सड़को पर लोगों का चलना दूभर हो गया। ऊपर से पाला पड़ने से बर्फ़ में फ़िसलन शुरू हो गई है।


जिसके कारण कई लोग सड़क पर फिसलने से चोटिल हो रहें हैं। बता दें स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले और कामदार मजदूरों को बर्फ़ की फ़िसलन का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं प्रशासन द्वारा भी अभी तक मार्ग को ठीक नही किया गया है । जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मांग की है आने जाने का रास्ता बनाया जाये। बता दें 25 वर्ष बाद इतनी भयंकर बर्फबारी हुई है। जो अब कई हफ्तों तक घरों के आसपास व ऊँचाई वाले सड़को पर देखी जा सकती है।



