सवालों में घिरी प्रशासन की कार्रवाई, शहर से हटाई सिर्फ आप की प्रचार सामग्री

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

राज्य में आचार संहिता लगने के बाद पहली बार हरकत में आयी प्रशासन की कार्यशैली सवालों में घिर गयी है। प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर महज आम आदमी पार्टी के पोस्टर और बैनर शहर से हटाये,

जबकि भाजपा और कांग्रेस के बैनर और पोस्टरों से शहर अभी भी पुरी तरह से भरा हुआ है। वहीं प्रशासन की इस एकतरफा कार्यवाही पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आप के चुनाव कैंपेनिंग कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार की सामग्री ही शहर से हटाई गई,

जबकि शहर में भाजपा और कांग्रेस के भी चुनाव प्रचार सामग्री लगी हुई है, जो प्रशासन के लोगों को नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने कहा यदि कार्यवाही करनी है तो प्रशासन निष्पक्ष रूप से करे ना कि सत्ता के दबाव में रहकर प्रशासन एकतरफा काम करे।