हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, पूरन चन्द्र जोशी ने ली भाजपा की सदस्यता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने हिमालय फार्म, रामपुर रोड, बरेली रोड और नवाबी रोड में बैठक एवं जनसम्पर्क किया। नवाबी रोड़ में पूरन चन्द्र जोशी वरिष्ठ भाजपा नेता को आज डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी | वहीं सदस्यता ग्रहण करवाते हुए उन्होंने  कहा कि पूरन चन्द्र जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। लेकिन विगत चुनाव में कांग्रेस में चले गए थे। जिन्होंने आज फिर घर वापसी की है।

पूरन चन्द्र जोशी की वापसी से नवाबी रोड़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। जनसम्पर्क में भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने स्थानीय निवासियों का आर्शीवाद प्राप्त किया। जिसके बाद डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि विधानसभा पहुंचने के बाद में जनसेवक के में आप सब के बीच सदा उपस्थित रहेंगे। वहीं जनसम्पर्क में पार्षद देवेश अग्रवाल, नरेन्द्र पटियानी, शरद तिवारी, मंजू भटियानी, विरेन्द्र जायसवाल, सिद्धार्थ अरोडा, सचिन शर्मा, राजीव पाण्डे, कमल जोशी, ललित गुप्ता, मोहन तिवारी, बबली वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे |