मंगलौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

मंगलौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश पंवार ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया | जनसंपर्क के दौरान मंगलौर विधानसभा की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है | इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के विधायक काजी निजामुद्दीन पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने बताया काजी निजामुद्दीन 5 वर्ष से विधायक हैं लेकिन मंगलौर विधानसभा में किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ | जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी अगर इस बार जीत कर आती है, तो विकास की कोई भी कमी नहीं रहेगी |

वहीं मंगलौर विधानसभा में काजी का जो नारा है, वह इस बार धरातल पर धाराशाई हो जाएगा | क्योंकि जनता मन बना चुकी है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जो कि ईमानदार एवं लगन शील है उनको ही मंगलौर विधानसभा से जीता कर विधानसभा भेजना है | हालांकि मंगलोर विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है | अब देखने वाली बात यह है कि जनता किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है और जीता कर विधानसभा भेजती है | यह  चुनाव के नतीजे ही बताएँगे |