

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- उपेंद्र लेखवार

स्थान- मसूरी

मसूरी में एक ओर जहां भारी बर्फबारी के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं देश विदेश से आए सैलानी यहां पर बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। भारी बर्फबारी से मसूरी धनोल्टी चंबा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है |

वहीं धनोल्टी में बिजली पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। बर्फबारी से होटल व्यवसायियों व व्यापारियों के चेहरों की रौनक भी लौट आई है। भारी संख्या में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है जिससे कि यहां का व्यवसाय चल पड़ा है। एक और जहां इस बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है वहीं बर्फबारी खेतों के लिए लाभकारी मानी जा रही है खासकर सेब की फसल के लिए इस बर्फवारी का होना बहुत जरूरी है।


वहीं अक्षय कुमार की फिल्म रतसान की शूटिंग भी इनदिनों पहाड़ो की रानी मसूरी में चल रही है। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बर्फबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसमें वह बर्फबारी का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं ।



