

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- पिरान कलियर

पिरान कलियर विधानसभा से आम आदमी प्रत्याशी शादाब आलम ऐसा कोई हथकंडा अपनाना नहीं छोड़ रहे | हालांकि जिससे कि आमजन इस तरह के हथकंडे पहले से ही वाकिफ है। बता दें कि शादाब आलम द्वारा अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए तरह-तरह के प्रलोभन कलियर विधानसभा के आमजन को दिए गए हैं लेकिन वहीं जब हमने आमजन की राय जानी, तो आम जनता का साफ तौर से कहना है कि इस तरह की कहानी फिल्मों में होती है हकीकत में नहीं क्योंकि जो काम कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद 10 वर्षों में नहीं करा पाए वह आम आदमी पार्टी प्रत्याशी क्या करा पाएगा |

इसलिए क्षेत्र की जनता अब समझदार हो चुकी है और इस तरह के बहकावे में नहीं आएगी वह अपना मत उसी को देगी जो कि स्थाई प्रत्याशी होगा ना कि पैराशूट प्रत्याशी क्योंकि जो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने अपने घोषणा पत्र में कलियर को भिक्षा मुक्त करने की बात कही है लेकिन यह सिर्फ जनता को बरगलाने का चुनावी हथकंडा है जिसको कलियर विधानसभा की जनता सिरे से खारिज करती है हालांकि जनता का कहना है कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इतने ही जुझारू होते तो वह काशीपुर में रहकर जनता की सेवा करते हैं क्योंकि पिरान कलियर तो आस्था की नगरी है यहाँ पर हर वर्ग का व्यक्ति आता है और जिस तरह के वादे उनके घोषणापत्र में आम जनता के साथ किए गए हैं | उन वादों को कभी पूरा नहीं कर सकते |


साथ ही साथ इनके द्वारा घोषणा पत्र को भिक्षा मुक्त करने की जो बात की गई है | पिरान कलियर एक तीर्थ स्थल है | जहां देश-विदेश से लोग आते हैं और उनकी आस्था यहां से जुड़ी हुई है और तीर्थ स्थल पर भिक्षुक तो मिलते ही हैं। साथ ही साथ आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में भी दीक्षा मुक्त दिल्ली बनाने की बात कही गई थी लेकिन वह जब वहां नहीं कर पाए तो यहां कैसे पूरा कर पाएंगे यह सोचने वाली बात है।



