आजाद समाज पार्टी के रोड शो में लक्सर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- रामगोपाल

लोकेशन- लक्सर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लक्सर पहुंचे | जहाँ उन्होंने पार्टी प्रत्याशी तस्लीम अहमद के रोड में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया |

वहीं उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तराखण्ड में उनके समर्थन के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी | चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि उनकी पार्टी दलितों और पिछड़ों के विकास, बेरोजगारी के लिए रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों के साथ चुनाव में मैदान में है | वहीं भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने दोनों पार्टियों को छल कपट और धोखेबाज की पार्टी बताया |

उनका कहना है दोनों पार्टियाँ दलितों और पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं | फिर पांच साल तक उनकी तरफ पलट कर नहीं देखते | लेकिन अब हवा बदल गई है | इस दौरान वहां पार्टी प्रत्याशी तस्लीम अहमद और पार्टी प्रदेश प्रदेश कोर कमेटी अध्य्क्ष महक सिंह भी मौजूद रहे।