ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- मुकेश कुमार
स्थान- लालकुआं
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त एवं टिकट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज अपने दायित्व सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित भाजपा महिला नेत्री पुजा सिंह के आवास पर हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के लालकुआ मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजेश यादव एंव भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महांमत्री कुदंन सुप्याल के सयुंक्त नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि भाजपा की गलत नीतियां और टिकट वितरण का तरीका सही नहीं है तथा पार्टी आलाकमान ने बागी को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जिससे सभी पदाधिकारी व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अपने दायित्व एवं संगठन से इस्तीफा दे रहे हैं ।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.अलीम उर्फ मतलीम खांन,मड़ल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,जिला सक्रिय सदस्य उमाशंकर यादव,युवा मोर्चा के सचिव राजू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व एवं पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान भाजपा छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन करेंगे उन्होंने कहा कि पवन चौहान ही ऐसे नेता है भाजपा के लिए हमेशा से कार्य करते आ रहे हैं उन्हीं कि बदौलत ही सभी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े थे लेकिन अब पवन चौहान नही तो भाजपा नही उन्होंने अपना भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है।

इधर इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला सक्रिय सदस्य उमाशंकर पासवान,बुथ अध्यक्ष दीपक यादव, बुथ अध्यक्ष रोहित कुमार, बरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह, हैप्पी उपाध्याय, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष जय दूबे, शाशी अग्रवाल, कलावती देवी, शिल्पी देवी, माया देवी ,रानी देवी,श्रंगार देवी, चपा देवी ,नितिन कुमार, अरविंद कुमार, बब्ली देवी, अनिता देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

