

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

2022 विधानसभा चुनाव को पूर्ण तरह सफल बनाने के लिए प्रसाशन पूरी तरह सतर्क हो गया है ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे |

इसी के चलते जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 11 लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई | वहीं आज जसपुर के कालिया बाला गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर किये गए व्यक्तियों के खिलाफ पूरे गांव में मुनादी कराई गई और स्थानीय प्रसाशन द्वारा लोगों को चेताया गया कि कोई गलत सूचना या लड़ाई झगडा भी किसी के द्वारा किया जाता है, तो उसके खिलाफ भी जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी |


वही जसपुर कोतवाल जगदीश देउपा ने बताया कि जसपुर क्षेत्र में 11 लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है और आगे भी अगर कोई शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी |



