नैनीताल में बर्फबारी का सितम, जनजीवन हो रहा प्रभावित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

नैनीताल में कल से हो रही लगातार बर्फबारी के कारण अब जनजीवन प्रभावित होने लगा है | जहां एक ओर कल से विद्युत आपूर्ति ठप्प है | वहीं अत्यधिक बर्फ के कारण वाहन व व्यक्तियों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है  | नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूध, सब्जी व रोजमर्रा के सामान इत्यादि लाने ले जाने में काफी फजीहत हो रही है | बर्फबारी का कहर इस तरह जारी है कि आयार पाटा क्षेत्र के इमली लॉज में एक घर की छत पर पेड़ गिर गया |

 वहीं शेरवानी लॉज के पास मोहन पार्क स्थित घर पर पेड़ टूटने से घर व गौशाला  क्षतिग्रस्त हुए हैं । आयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगती ने बताया कि गनीमत ये रही कि इन दोनों मामलों में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। अत्यधिक  बर्फबारी के कारण नैनीताल को जोड़ने वाले मार्गों में अत्यधिक वाहनो के फसे  होने की भी सूचना आ रही है।