

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड में जहां एक ओर चुनावी सियासत गरमा गई है, तो वहीं भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जुम्मे की नमाज पर छुट्टी देने के प्रोपेगेंडा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर तंज कसा |

हरीश रावत ने इसे भाजपा का झूठ और प्रपंच वाला चेहरा बताया | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि भाजपा जहां राज्य के विकास कार्यों को 5 साल में करने में असमर्थ रही, तो वहीं आज अपनी असफलता को छुपाने के लिए इस प्रकार का जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है | उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जुम्मे की नमाज पर छुट्टी दिए जाने को लेकर कुछ भी नहीं कहा था |


राज्य के विभिन्न रीति-रिवाजों और त्योहारों के लिए जब जब उनसे विशेष समुदाय के लोगों ने छुट्टी की मांग की तो उनकी सरकार ने छुट्टी भी दी | गौरतलब है कि राज्य में जहां वोटिंग को बहुत कम समय शेष रह गए हैं, वहीं भाजपा और कांग्रेस का चुनावी जंग के रूप में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।



