

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जिले के 70 विधानसभा खटीमा में सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से अपना प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में जहां कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और खटीमा विधानसभा प्रत्याशी भुवन कापड़ी अपनी जीत हासिल करने में जी-जान से लगे हुए हैं | वहीं भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी भी प्रचार प्रसार में कहीं पीछे नहीं हैं।

कविता भी लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस कड़ाके की ठंड और बारिश में डोर टू डोर धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है और अपने पति भुवन कापड़ी के पक्ष में आम जनता से वोट के लिए अपील कर रही हैं। इसके चलते आज कविता कापड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा शहर क्षेत्र में डोर टू डोर लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए वोट मांगा। वहीं कविता कापड़ी ने बताया कि जनता का भारी मात्रा में स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जनता भी हमसे काफी खुश हैं।


उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और परिवर्तन इस बार होकर रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो वादा करती है, वह पूरा करती है और पार्टी द्वारा जो वादा किया गया है उसको अवश्य पूरा किया जाएगा।



