

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूंगी

कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज हो रहा है | वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी प्रचार अभियान में जुड़ गए हैं | साथ ही कालाढूंगी विधानसभा के शिवसेना समर्थकों ने भी महेश शर्मा को समर्थन देने की अपील की |

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जहां जनता से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगे तो वहीं उनका कहना है कि भाजपा की सरकार ने 5 सालों में राज्य में विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया | भाजपा के विकास कार्य कागजी विकास बनकर रह गए | वहीं क्षेत्रीय की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर कुछ भी नहीं किया है |


जहां आज क्षेत्र में लोगों को सड़क बिजली पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है तो वहीं क्षेत्र में भाजपा विधायक के प्रति काफी नाराजगी है | जिसको लेकर इस बार क्षेत्रीय जनता में परिवर्तन की लहर दिख रही है | इसके साथ ही शिवसेना के नगर अध्यक्ष मुकेश जोशी का कहना है कि कालाढूंगी विधानसभा के विकास के लिए शिवसेना ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया है ।



