मुख्यमंत्री धामी पहुंचे जसपुर, जनसभा को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

आगामी विधानसभा चुनाव की दौड़ तेज होती नजर आ रही है | सभी पार्टियां चुनाव के लिए अब पूरा दम खम भर रही है | वहीं भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है | इसी कड़ी में उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा में आज भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रचार प्रसार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुँचे |

जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | जिसके बाद वह जसपुर भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे और एक जन सभा को संबोधित किया | इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाएगी | साथ ही सीएम धामी ने दावा किया कि इस बार भाजपा भारी बहुमत से जसपुर सीट विजयी होगी |

साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड के लिए जो काम किये हैं, उसके लिए भाजपा को राज्य की जनता पसंद कर रही है | उन्होंने कहा भाजपा का नारा “अबकी बार 60 पार” उत्तरराखण्ड की जनता के आशीर्वाद से इस बार पूरा होने जा रहा है |