राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे रामनगर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बृहस्पतिवार को रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला ने पार्टी प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री व नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा दोपहर दो बजे शुरू होगी। मौसम खराब होने पर कार्यक्रम पैंठ पड़ाव रामलीला सभागार में भी वैकल्पिक इंतज़ाम किया गया है।