प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, घोषणा में किए कई बड़े ऐलान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ (उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र) जारी कर दिया है | कांग्रेस ने घोषणा पत्र में पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने का बड़ा एलान किया है|

साथ ही पार्टी ने चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा भी किया है | कांग्रेस ने घोषणा पत्र में हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का एलान किया | कांग्रेस ने यह भी कहा है कि राज्य में गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए के पार नहीं होंगे|

इसके साथ ही प्रियंका गांधी देहरादून में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा और वर्चुवल रैली को संबोधित करते हुए ही प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि ने प्रधानमंत्री ने 16 हजार करोड़ रुपए का अपने लिए 2 हेलिकॉप्टर खरीदे है |