

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । खटीमा की चकरपुर चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल की 2 पेटी खुकरी सिगरेट पकड़ी। पुलिस ने पकड़ी गई नेपाली सिगरेट की दोनों पेटियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम के सुपुर्द किया।


उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज खटीमा की चकरपुर चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी में बैठे एक युवक के पास से 6 बंडल नेपाली खुकरी सिगरेट पकड़ी।

पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने खटीमा स्थित एक गोदाम का पता बताया। युवक को लेकर गोदाम पर पहुंची पुलिस ने लगभग 2 पेटी खुकरी सिगरेट मौके से बरामद की। पुलिस ने दोनों पेटी नेपाली खुकरी सिगरेट जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंपी जा रही है।



