भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने किया जनसंपर्क अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के 58 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने कहा कि वह नैनीताल के विकास कार्यों के लिए हमेशा आगे खड़ी रहेगी | उन्होंने कहा कांग्रेस में इतने साल रहने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दूध की मखी की तरह बाहर कर दिया है।

वह भाजपा की बहुत बड़ी आभारी हैं। उन्होंने महिला का दुःख जाना और नैनीताल से लोगों के बीच भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। सरिता आर्या ने कहा वह नैनीताल की महिला है और सबके बीच की है। हमेशा सुख दुःख में खड़ी रहती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है

भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपनी नैनीताल की बेटी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की कृपा करें। यह बात सरोवर नगरी नैनीताल के घर घर में प्रचार प्रसार के दौरान सरिता आर्या ने कही।