

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे नितिन शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर क्षेत्र में भाजपा को समर्थन देने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया और साफ तौर पर कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता व लंबे समय से संघ से जुड़े नितिन शर्मा निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नितिन शर्मा को मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं


और क्षेत्र में इस तरह की चर्चाओं का माहौल भी गर्म था कि नितिन शर्मा को मना लिया गया है लेकिन आज उन्होंने पत्रकार वार्ता कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और शहर की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है की उनके बारे में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है कि नितिन शर्मा को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मंन बैठा लिया जाएगा। वहीं बताते चलें कि नितिन शर्मा लम्बे समय से विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े हुए थे और भाजपा की राजनीति करते रहे है।

विधानसभा चुनाव को लेकर वह काफी समय से मेहनत भी कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने भाजपा से टिकट का आवेदन भी किया था लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया। उनका कहना है की भाजपा ने अगर किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता तो वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते | उनका आरोप है कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो भाजपा की विचारधारा का नहीं है जिस पर कई तरह के गंभीर आरोप हैं।



