भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेषक ने किया मीडिया प्रमाणन समिति का निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

नैनीताल जिले में विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र के नैनीताल, लालकुआं, भीमताल आदि क्षेत्रों का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात व्यय प्रेक्षक कुन्दन यादव ने मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजनैतिक राज्य और क्षेत्रीय दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने चुनाव प्रचार में प्रसारित विज्ञापनों इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश एमसीएमसी में तैनात सहायक नोडल अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिये।

यादव ने एमसीएमसी द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को भेजे जाने वाले नोटिसों उनके प्रतिउत्तर और एमसीएमसी द्वारा मीडिया प्रमाणन के लिए दी जा रही अनुमतियों से सम्बन्धित पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल मीडिया, एफएम रेडियों समेत विभिन्न इलेक्टानिक चैनलों पर प्रसारित चुनाव प्रचार सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्याशियों द्वारा विज्ञापनों पर व्यय का ब्योरा आरओ समेत लेखा टीम को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।