

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं स्टेटिक सर्विलांस और पुलिस की सयुंक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 1 लाख 91 हजार 350 रूपये पकड़े। बता दें विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता प्रभावी होने के बाद स्टेटिक सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस ने बिन्दूखत्ता के गौला रोड में अवैध रूप से ले जा रहे 1 लाख 91 हजार 350 रुपए जप्त किए। जिसमे चैकिंग के दौरान गौला रोड में शहीद स्मारक स्थल के पास पिकअप वाहन से चेकिंग के दौरान रुपए जप्त हुए |

इस दौरान टीम ने जब नगदी ले जा रहे व्यक्ति से रुपए से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वह दिखा नहीं पाया | जिसके बाद टीम के सदस्यों ने आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप प्रदान करने के लिए विस्तृत कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसटी प्रभारी दीप चन्द्र सनवाल और पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बिन्दुखत्ता स्थित जड़ सेक्टर क्षेत्र से चैकिंग के दौरान 191350 रुपए पकड़ने में सफलता हासिल की है।



