गंगोत्री से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया भट्टवाडी क्षेत्र का भ्रमण, लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल
स्थान- उत्तरकाशी

राज्य में चुनाव की तारीख अब नजदीक है | जिसके चलते सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में भी तेजी कर दी है | सभी प्रत्याशी जगह-जगह जाकर अपनी प्राथमिकताओं और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं |

वहीं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण भट्टवाडी क्षेत्र के भ्रमण पर रहे | जहां उन्होने डोर टू डोर प्रचार कर चुनावी अभियान चलाया | इस दौरान भट्टवाडी क्षेत्र के कई लोगों ने विजयपाल के समर्थन में भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

जिस पर विजयपाल सजवाँण ने बताया कि लोग अब क्षेत्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं ।