भाजपा से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी जनसभाओं को लेकर हुए जागरूक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- सचिन गुप्ता
स्थान- लालकुआं
लालकुआं विधानसभा में भाजपा से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को चुनाव निशान कप प्लेट मिलने के साथ ही वह अपनी चुनावी जनसभाओं को लेकर जागरूक हो गए हैं ।

वहीं पवन चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए | उन्होंने भाजपा को धोखेबाजों की पार्टी बताया | उनके अनुसार भाजपा ने हमेशा उन्हें धोखा देने का काम किया । लेकिन अब क्षेत्र की जनता अपार समर्थन मेरे साथ है। उनका विश्वास है कि क्षेत्र की जनता उन्हें विधानसभा भेजने का काम अवश्य करेंगी |

वहीं उन्होंने बताया कि जिस तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर का विकास किया था, ठीक उसी प्रकार अगर जनता का समर्थन मिला, तो वह पूरे विधानसभा का विकास करेंगे। वहीं अपनी पहली प्राथमिकता उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और क्षेत्र का विकास बताया |