

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

पूरे उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं | वहीं लालकुआं से उम्मीदवार पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज लालकुआं तहसील पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । साथ ही नामांकन में पहुंचे यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समग्र विकास का कार्य करेगी और क्षेत्र की जनता हरीश रावत को जीता कर इस विधानसभा से विधायक बनाएगी।

वहीं हरीश रावत ने कहा कि हमारे आने के बाद पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी जो भी पूर्व में रुके हुए कार्य थे उन सभी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा | कांग्रेस पार्टी के टक्कर में इस बार कोई भी प्रत्याशी नहीं है। हल्द्वानी में पूर्व के रुके हुए सारे कार्य चाहे आईएसबीटी हो या स्टेडियम का कार्य हो या फिर लाल कुआं के समग्र विकास की बात हो सब कार्य किये जाएंगे |



