

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – रफी खान

स्थान- काशीपुर

काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी में असंतोष अभी थमने का नाम नहीं ले पा रहा है | बीते दिनों काशीपुर बीजेपी प्रत्याशी को लेकर जो बगावत सामने आई थी उसको ज्यादा गम्भीरता से न लेकर और नजरअंदाज करते हुए भाजपा से चार बार से काशीपुर विधायक चले आ रहे हैं हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि सब झूठ का पुलिंदा है कहीं कोई जनसमूह नाराजगी नहीं, सिर्फ दो लोग है उनको शीघ्र मना लिया जाएगा।

वहीं इस दौरान उनके पुत्र और काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि असंतोष सभी पार्टियों में नजर आता है लेकिन यह हमारे परिवार का एक छोटा सा मामला है जिस पर बातचीत कर हल निकाल लिया जाएगा | इस दौरान उन्होंने यह दावा भी किया कि काशीपुर में फिर से बीजेपी के परचम को सर्वोपरि रखते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की जाएगी और विकास के पहिए को पूर्व की भांति रफ्तार दी जाएगी।



