100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, एक की मौत, चार घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विमल साह

स्थान- द्वाराहाट

द्वाराहाट विकासखंड के करीब 10 किमी नागार्जुन गांव के समीप भासी दौला पाली सड़क पर अत्यधिक कोहरे के चलते एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई | जिसमे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में ले जाया गया | जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

बता दें घटना बीती रात की है, पांचों लोग द्वाराहाट से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे | करीब सात बजे नागार्जुन गांव के समीप अत्यधिक कोहरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया और एक मोड़ के पास कार खाई में करीब 100 मीटर चली गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिचितों और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

राजस्व क्षेत्र होने के चलते राजस्व निरीक्षक तहसीलदार मौके पर पहुंचे | वहीं थाना द्वाराहाट के एसआई संतोष देवरानी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही की । हालांकि ग्रामीण काफी रोष में थे कि फोन करने के बाद भी प्रशासन समय पर नहीं पहुंच पाया और न ही 108 एंबुलेंस समय पर पहुंची | वहीं एंबुलेंस चालक का कहना था कि हमको खबर मिलते ही हम घटना स्थल की ओर रवाना हो गए लेकिन कोहरे ने उनकी गति को रोक दिया | इस करण थोड़ा देरी पहुंचने में हुई।

वहीं इस दुर्घटना में चालक गिरीश बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं दीपक रावत धमेडा, चंदन बिष्ट ग्राम चौड़ा,गोपाल बिष्ट ग्राम चौड़ा का अस्पताल में इलाज चल रहा है |