

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

नैनीताल जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में से अभी मात्र चार ही सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी तय किये हैं | लेकिन उसमें भी दो विधानसभा सीटों में विरोध दिखाई दे रहा है। बता दें विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण को लेकर कई वर्षों से जो उम्मीदवार मेहनत कर रहे थे उनकी उम्मीदों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पानी फेर दिया।

जिसके बाद नैनीताल विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई नाराज़ नेताओं ने मोर्चा खोल दिया । वहीं मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या ने तो नामांकन पत्र भी ले लिया है। उनका साफ कहना है वह नाराज़ भाजपा पार्टी के लोगों से मिलकर रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा जो कई वर्षों से टिकट की आस लगाये है। उन्हें हटाकर दल बदलू लोगों को टिकट दिया गया। वहीं दूसरी विधानसभा भीमताल की बात करें तो पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज ने भाजपा से इस्तीफा भी दे डाला है।


मनोज साह का भी यही कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा जिसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उसको शीर्ष नेताओं ने टिकट दे दिया । जो की बहुत गलत है । लगभग मनोज साह समेत 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष व नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके मनोज साह समेत 300 कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने अपने-अपने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेजे हैं।


वहीं पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने कार्यकर्ताओं की राय के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। साह ने अपने 300 से अधिक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साह ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो कुछ माह पूर्व ही भाजपा में शामिल हुआ है। वैसे तो उत्तराखंड के कोने कोने से विरोध के स्वर गुज रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों विधानसभा क्षेत्र में अब देखना होगा भाजपा के शीर्ष नेता किस तरह इन लोगों को अपने पक्ष में करते हैं।


