

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा के गंगोत्री विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश चौहान का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया | कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए सुरेश चौहान ने कहा कि वह इस बार गंगोत्री विधानसभा चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे |

लेकिन वहीं दूसरी ओर राजनैतिक दल भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी सुरेश चौहान व उनके 40-50 समर्थकों के विरुद्ध धारा -144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की गयी है! जिसकी जानकारी गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर चतर सिंह चौहान ने दी है |


बता दें कि शुक्रवार को एफएस ( उड़न दस्ता) जी2 ने सुरेश चौहान व उनके अज्ञात 40-50 समर्थकों को देवीधार से उत्तर काशी के मध्य जगह-जगह पर भीड़ एकत्रित करते हुए पाया जबकि पुरे जिले में धारा 144 लागू है! जिसके बाद एफ एस जी2 ने उनके खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी में एफआईआर दर्ज करायी |



