कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की हुई मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वही अब कोरोना से मौत होने का सिलसिला भी जारी हो गया है। उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं खटीमा में आज कोरोना की तीसरी लहर का कहर सामने आया है। खटीमा के इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना बीमारी के चलते मौत हो गई है। मृतक युवक कोरोना संक्रमित था जिसका इलाज सरकारी अस्पताल खटीमा के कोरोना वार्ड में चल रहा था।

वहीं खटीमा नागरिक चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर वी पी सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते खटीमा में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि एक 65 वर्षीय व्यक्ति सांस की तकलीफ के साथ नागरिक चिकित्सालय में भर्ती हुए थे जो जांच के दौरान कोविड पाजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई है।जिनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार करवाया जा रहा है।